HP Breaking News :- HP Board 10th Result Out 2025, Himachal Pradesh HPBOSE Board Result Released: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने कक्षा 10वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है।हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। अब छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अमर उजाला की वेबसाइट के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं:
HPBOSE 10th Result 2025: टॉप-10 में सरकारी स्कूलों के 20 बच्चे शामिल
- शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन हेमराज बैरवा ने कहा कि बीते साल परीक्षा परिणाम 74.61% था। इस बार नतीजों में सुधार हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि टॉप-10 में 117 छात्रों ने जगह बनाई है। इनमें 88 लड़के और 29 लड़कियां शामिल है। इसी तरह टॉप-10 में सरकारी स्कूलों में 20 बच्चे और प्राइवेट स्कूलों के 97 छात्र है।
हिमाचल बोर्ड 10वीं की टॉपर लिस्ट
रैंक | नाम | प्रतिशत | प्राप्तांक | कुल अंक | जिला |
1 | साइना ठाकुर | 99.43% | 696 | 700 | कांगडा |
2 | रिदिमा शर्मा | 99.29% | 695 | 700 | बिलासपुर |
3 | मुदिता शर्मा | 99.14% | 694 | 700 | सोलन |
3 | परणिका शर्मा | 99.14% | 694 | 700 | बिलासपुर |
4 | अन्नवी शर्मा | 99.00% | 693 | 700 | मंडी |
4 | एंजल | 99.00% | 693 | 700 | ऊना |
4 | अक्षरा | 99.00% | 693 | 700 | हमीरपुर |