Gold Rate : सोने के दाम अचानक गिरने के बाद फिर से भाग खड़े हुए हैं। सोने के दामों में एक बार फिर से तेजी देखी गई है। सोने के दाम एक लाख के आंकड़े की ओर चल पड़े हैं। सोना इस साल काफी उतार चढ़ाव का दौर देख रहा है। कभी ऐतिहासिक बढ़तौतरी तो कभी ऐतिहासिक डूबकी लगा रहा है।
HP BREAKING NEWS:- सोने के दामों में एक बार फिर से तेजी आ गई है। सोमवार को सोने में भारी गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन मंगलवार को सोना फिर से हरे निशान पर आ पहुंचा है।
सोना खरीदने से पहले सोने के दामों को लेकर हलचल जान लेनी जरूरी होती है। मंगलवार 13 मई को सोने और चांदी दोनों की कीमतों (Gold Silver Prices) में तेजी दिखी है। खासकर सोने के दाम (Gold Rate) काफी बढ़े हैं, सोने के दाम बढ़ने से निवेशकों की माथे की लकीरें कम हुई हैं। अमेरिका-चीन के बीच बनते रिश्तों का असर सीधे तौर पर सोने के दामों पर पड़ रहा है।
फिर 94 हजार को पार कर गया सोना
देश में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर जून डिलीवरी के सोने का भाव 13 मई को दिन में लगभग 1150 रुपये बढ़ गया। सोने के दाम बढ़कर (Gold Rate)94,051 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए।
सराफा बाजार में कहां कितने चल रहे दाम
दिल्ली में सोने के दाम (Gold Rate) 92,890 रुपये, मुंबई में 93,050 रुपये, कोलकाता में 92,920 रुपये और बेंगलुरु में 93,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहे हैं। वहीं, चेन्नई में सोने के दाम सबसे ज्यादा दर्ज किए गए। यहां पर सोना भाव 93,320 रुपये दर्ज किया गया है।
दाम बढ़ने का यह है कारण
सोने की कीमतों में जो उछाल आया है। इसका सीधा सीधा कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल है। फिलहाल डॉनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ को होल्ड किया गया है, परंतु यह पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। इसी के कारण सोने के दाम बार बार ऊपर नीचे जा रहे हैं।
अब कब सस्ता होगा सोना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्सपर्ट्स का दावा है कि सोना 94,000 से 95,000 रुपये के बीच के रेजिस्टेंस लेवल को टच कर सकता है। वहीं, बाजार स्थिर होता है तो इससे जल्द सोने में गिरावट आ सकती है। एक दो सप्ताह या महीने के अंत तक सोने में डीप दिख सकता है।
इससे पहले सोमवार को सोना 92,901 रुपये पर बंद हुआ था। सोने के दामों में यह तगड़ी तेजी है। वहीं, 14 मई को सोने के दाम फिर से थोड़े गिर गए हैं।